STANDING ORDERS WCL कर्मचारियों का वर्गीकरण कई आधारों पर और विभिन्न लोगों को जो किसी भी तरह WCL से संबद्ध है निम्न आधारों पर उनका वर्गीकरण करता है।
STANDING ORDERS WCL कर्मचारियों का वर्गीकरण (Classification of Workmen)

| 1 प्रशिक्षु (Apprentice) |
| 2 बदली या स्थापन्न (बदली or Substitute) |
| 3 अस्थाई (Casual) |
| 4 स्थाई (Permanent) |
| 5 प्रशिक्षण अवधि में ( Probationer) |
| 6 अस्थाई कार्यकर्ता ( Temporary) |
1️⃣ प्रशिक्षु (Apprentice)
✔ वह व्यक्ति जो सीखते हुए काम करता है।
✔ उसे प्रशिक्षण के दौरान कुछ भत्ता (allowance) दिया जाता है।
✔ उसका प्रशिक्षण अनुबंध में तय नियमों के अनुसार चलता है।
✔ Apprentices Act के तहत आने वाले प्रशिक्षु इस कानून से संरक्षित होते हैं।
2️⃣ बदली या स्थानापन्न (Badli or Substitute)
✔ वह व्यक्ति जो स्थायी कर्मचारी या प्रशिक्षण पर कार्यरत कर्मचारी के अस्थायी रूप से अनुपस्थित रहने पर काम करता है।
✔ यदि एक साल तक लगातार काम कर लिया तो वह ‘बदली’ नहीं माना जाएगा।
✔ उदाहरण:– भूमिगत कामगार के लिए 190 दिन– अन्य श्रमिकों के लिए 240 दिन
✔ यदि स्थायी कर्मचारी या प्रशिक्षु का पद खाली हो जाए तो बदली कर्मचारी को स्थायी माना जा सकता है।
प्रश्न : बदली (Badli) / सब्स्टीट्यूट (Substitute) क्या होता है?
➡ बदली या सब्स्टीट्यूट वह कर्मचारी होता है जिसे स्थायी कर्मचारी (Permanent Workman) या प्रशिक्षण पर कार्यरत कर्मचारी (Probationer) के अनुपस्थित रहने पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया जाता है।
उदाहरण:कोई स्थायी कर्मचारी छुट्टी पर चला गया या अनुपस्थित है।उसकी जगह अस्थायी रूप से काम करने के लिए किसी और को नियुक्त किया गया।यही व्यक्ति “बदली” या “सब्स्टीट्यूट” कहलाता है।
प्रश्न: कब तक बदली माना जाएगा?
✔ यदि वह कर्मचारी एक निश्चित अवधि तक काम करता है तो उसे “बदली” माना जाएगा।
✔ परंतु अगर वह लगातार एक वर्ष तक काम करता रहा, तो वह “बदली” नहीं बल्कि स्थायी कर्मचारी की तरह माना जाएगा।
✔ यहाँ “एक वर्ष” का मतलब है:भूमिगत कामगार के लिए 190 दिनअन्य श्रमिकों के लिए 240 दिन
3️⃣ कैजुअल कर्मचारी (Casual Workman)
✔ वह कर्मचारी जो कभी-कभी या अस्थायी रूप से काम करता है।
✔ उसका काम निरंतर नहीं होता।
✔ अधिकतम 3 महीने तक काम कर सकता है, लेकिन यदि वह वैगन लोडर जैसा काम करता है तो यह सीमा लागू नहीं होगी।
4️⃣ स्थायी कर्मचारी (Permanent Workman)
✔ वह व्यक्ति जो कम से कम 6 महीने लगातार काम करता है।
✔ या जो 6 महीने सेवा देकर स्थायी पद पर प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत है।
✔ ऐसे कर्मचारी को स्थायी माना जाता है।
5️⃣ प्रशिक्षण अवधि में कार्यरत (Probationer)
✔ वह व्यक्ति जो किसी स्थायी पद को भरने के लिए अस्थायी रूप से काम कर रहा हो।
✔ उसकी अधिकतम अवधि 6 महीने हो सकती है।
✔ अगर अवधि पूरी होने पर भी उसका प्रशिक्षण समय बढ़ाया जाता है, तो अधिकतम 3 महीने तक लिखा हुआ कारण देकर बढ़ाया जा सकता है।
✔ यदि समय पूरा होने पर कोई आदेश नहीं आया तो उसे स्थायी कर्मचारी माना जाएगा।
6️⃣ अस्थायी कार्यकर्ता (Temporary Workman)
✔ वह व्यक्ति जो अस्थायी काम के लिए लगाया जाता है।
✔ काम की प्रकृति अस्थायी होती है और तय अवधि में समाप्त हो जाना चाहिए।
✔ जरूरत पड़ने पर यह अवधि बढ़ाई जा सकती है।
अस्वीकरण:
यह लेख WCL स्टैंडिंग ऑर्डर का हिंदी भाषा में TRANSLATE करके आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है,जो आपकी सामान्य जानकारी के लिए है।
WCL स्टैंडिंग ऑर्डर का pdf download करने के लिए यहां क्लिक करें।
यह लेख भी पढ़े :
1 Standing orders WCL लागू होना और परिभाषाएं