अनुच्छेद 14 (समता का अधिकार)

 

अनुच्छेद 14

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 यह सुनिश्चित करता है कि सभी लोग कानून की नजर में बराबर हैं। राज्य (Government) किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म, भाषा, लिंग, क्षेत्र या किसी भी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता।

अनुच्छेद 14 क्या कहता है?

अनुच्छेद 14 कहता है कि—

👉 राज्य भारत के किसी भी व्यक्ति को कानून के समक्ष समानता (Equality before Law) और
👉 कानून द्वारा समान संरक्षण (Equal Protection of Laws) से वंचित नहीं करेगा।

इसका मतलब

  • हर व्यक्ति पर वही कानून लागू होगा।
  • किसी के साथ पक्षपात या भेदभाव नहीं होगा।
  • अगर दो लोग एक ही प्रकार का अपराध करें, तो सजा भी एक जैसी होगी।

उदाहरण 1 –

एक जैसी सजा – अगर A और B दोनों चोरी करते हैं, तो पुलिस और कोर्ट दोनों के साथ समान व्यवहार करेंगे। किसी को खास ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा।

सरकारी नौकरी में समानता

ये सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने में हर नागरिक को समान अवसर मिलता है। कोई यह नहीं कह सकता कि फलाना धर्म या जाति के लिए नौकरी नहीं है।

उदाहरण 3 –

सड़क नियमों में समानता – अगर लाल बत्ती तोड़ना अपराध है, तो यह नियम मंत्री,आम आदमी, विद्यार्थी,व्यापारी सब पर समान रूप से लागू होगा।

FAQs:

1. क्या अनुच्छेद 14 सिर्फ भारतीय नागरिकों पर लागू होता है?

उत्तर – नहीं, अनुच्छेद 14 भारत में मौजूद हर व्यक्ति पर लागू होता है—नागरिक, विदेशी, या प्रवासी।

2. क्या सरकार सभी के लिए एक जैसे कानून बना सकती है?

उत्तर – हाँ, लेकिन कुछ परिस्थितियों में राज्य उचित वर्गीकरण (reasonable classification) कर सकती है, जैसे—

महिलाओं के लिए सुरक्षित नियम

बच्चों के लिए विशेष कानून

यह भेदभाव नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए खास व्यवस्था है। 
 नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए खास व्यवस्था है।

3. क्या आरक्षण अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है?

उत्तर – नहीं। आरक्षण समान अवसर देने के लिए बनाया गया है, इसलिए यह उचित वर्गीकरण के अंतर्गत आता है।

4. क्या पुलिस VIP लोगों से अलग तरह का व्यवहार कर सकती है?

उत्तर – कानून के अनुसार नहीं। सब बराबर हैं, VIP भी आम नागरिक की तरह ही कानून के प्रति जवाबदेह हैं।

5. अगर किसी सरकारी कर्मचारी ने भेदभाव किया हो, तो क्या करें?

उत्तर – आप शिकायत कर सकते हैं

– कोर्ट में याचिका (Writ Petition) दायर कर सकते हैं

– नेशनल या स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन से संपर्क कर सकते हैं

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल शिक्षा और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी तरह की कानूनी सलाह नहीं है। किसी कानूनी मामले के लिए विशेषज्ञ वकील से संपर्क करें।

संविधान से संबंधित अन्य अनुच्छेद भी पढ़ें – 

अनुच्छेद 1 — संघ का नाम और क्षेत्रफल

अनुच्छेद 2 — नवीन राज्यों का प्रवेश या स्थापना

अनुच्छेद 3 — नवीन राज्यों की स्थापना और वर्तमान राज्यों के क्षेत्र, सीमाएँ या नाम का परिवर्तन

अनुच्छेद 4 — अनुच्छेद 2 और 3 के अंतर्गत बनाए गए विधेयक

अनुच्छेद 5 — संविधानारंभ के समय नागरिकता

अनुच्छेद 6 — पाकिस्तान से प्रवास करने वाले व्यक्तियों के लिए नागरिकता के अधिकार

अनुच्छेद 7 — पाकिस्तान को प्रवास करने वाले व्यक्तियों के अधिकार

अनुच्छेद 8 — भारत के बाहर रहने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति

अनुच्छेद 9 — विदेशी राज्य की नागरिकता ग्रहण करने से नागरिकता समाप्त

अनुच्छेद 10 — नागरिकता के बारे में अधिकारों का निरंतरन

अनुच्छेद 11 — नागरिकता संबंधी उपबन्ध बनाने की संसद की शक्ति

अनुच्छेद 12 — राज्य (State) की परिभाषा एवं अनुच्छेद 13 — विधि का अप्रमाण (Laws inconsistent with or in derogation of fundamental rights)

 

Leave a Comment