कुरजा मंदिर(धाम)

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला के बिजुरी उपतहसील में कुरजा मंदिर(धाम) स्थित है ,रेल की पटरियों की फटाफट आवाज से,गूंजता यह धाम हसदेव क्षेत्र का सालों से उद्धार कर रही है ,बजरंग बली जी के आशीर्वाद से बिजुरी नगर यहां की भूमिगत खदाने और यहां के निवासी हमेशा अपने आप को सुरक्षित महसूस करते है।

कुरजा मंदिर(धाम) का इतिहास –

वर्ष 1962 ईस्वी में जब रेलवे लाइन का निर्माणकार्य हो रहा था ,तभी एक ठेकेदार ने कुरजा मंदिर(धाम) का निर्माण करवाया था,चूंकि यह कुरजा नमक गांव में स्थित है इसलिए इसका नाम कुरजा धाम के नाम से प्रसिद्द हो गया। यह धाम आज हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक है।

इसी कुरजा धाम के नाम से हसदेव एरिया में एक भूमिगत खदान कुरजा कोलियरी भी है,जो कि आज भी चालू है।कुरजा मंदिर बिजुरी में स्थित एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है, जो अपनी आध्यात्मिक महत्ता और लोगों की आस्था के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित है।

*कुरजा मंदिर की विशेषताएं:*-

*हनुमान जी की मूर्ति*:

इस मंदिर में हनुमान जी की एक विशेष मूर्ति है, जिसके एक हाथ और एक पैर नहीं हैं। यह मूर्ति लगभग 1932 में एक सरई पेड़ के तने में मिली थी।-

*लंगड़ा दादा*:

स्थानीय लोगों ने इस मूर्ति को “लंगड़ा दादा” के नाम से पुकारना शुरू किया, और उनकी आस्था का केंद्र बन गया।-

*आस्था और महत्व*:

कुरजा मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंगलवार और शनिवार को यहां सबसे अधिक श्रद्धालु आते है।

अन्य मंदिर –

यहां पर भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता माता त्रिवेणी शक्ति मंदिर तथा भगवान शनिदेव जी का भी मंदिर है जहां भक्त उनको तेल चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट करते है।

मेला एवं अन्य कार्यक्रम –

कुरजा मंदिर में यहां के आसपास की निवासी जागरण ,पूजा पाठ नई गाड़ियों की पूजा इत्यादि करने के लिए इसी धाम में आते है।

यह भी पढ़ें:

रथयात्रा पुरी 

नागपुर के दर्शनीय स्थल 

*कार्यक्रम और आयोजन:*-

*:*स्वच्छता अभियान*:

अक्टूबर 2021 में, भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर कुरजा हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया था।-

*हनुमान जन्मोत्सव*:

यहाँ हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

https://youtu.be/qvY7SVBJye4?si=DbbAZyC4PJ9pnPmm

FAQ:

प्रश्न: बिजुरी से कुरजा मंदिर की दूरी कितनी है ?

उत्तर: 4.5 किलोमीटर

प्रश्न: बिजुरी से अंबिकापुर की दूरी कितनी है?

उत्तर: 130 किलोमीटर

प्रश्न: बिजुरी का पिनकोड क्या है?

उत्तर: 484440कु र जा 

अस्वीकरण:

यह लेख पाठकों की जानकारी के लिए है इसमें कुछ संशोधन या बदलाव हो सकते है,समयानुसार।

Leave a Comment